कुल्लू में औट-सैंज मार्ग पर पागल नाला के समीप कार दुर्घटना में 2 की मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

सैंज हादसे में बह गई 13 वर्षीय मूर्ति देवी का शव हुआ बरामद  

कुल्लू जिला में ओट -सैंज मार्ग पर पागल नाला के समीप आज एक वाहन के सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरने से उसमे सवार दो महिलाओ की मृत्यु हो गई जबकि एक घायल हो गया।

घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर बाद हुई जब ये वाहन अपने गंतव्य की ओर था।

ये परिवार सैंज के रेहं का रहने वाला था l पुलिस ने मामला दर्ज़ कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है तथा शवों को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है।


वही दूसरी ओर बुधवार को सैंज के जीवा नाला में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में बही 13 वर्षीय मूर्ति देवी का शव आज बकशाहल के नजदीक नदी किनारे फंसा मिला।

राहत एवं बचाव दल ने शव को निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही उसी दिन बाढ़ में बहे मूर्ति देवी के पिता व् बुआ की तलाश की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

देहरा से चुनाव हारने वाले डॉ. राजेश शर्मा बने HPBOSE के अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

Sun Jun 29 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला 28 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश सरकार ने डॉ. राजेश शर्मा को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी की गई । वर्तमान में पद पर कार्यवाहक अध्यक्ष कांगड़ा के जिला […]

You May Like

Breaking News