IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

कमलेश ठाकुर स्पष्ट करे कि असली “मायका जसवां परागपुर है कि देहरा”, “नलसूहा” की कौन…?

एप्पल न्यूज़, देहरा

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा के उपचुनाव में मायके वालों को सब्जबाग दिखाकर वोट ठगने में लगी हुई है।

कमलेश ठाकुर जसवां विधानसभा के नलसूहा गांव की बेटी है। कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर स्पष्ट करे की असली मायका जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में होने पर अपने पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 15 माह के शासन के दौरान कौन सा बड़ा काम करवाया है।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उद्योग मंत्री व जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने देहरा से उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा की उनके नलसूहा में ही भाजपा कार्यकाल के दौरान आठ करोड़ रूपये से बनने वाली सड़क मात्र आधा किलोमीटर के कच्चे होने के कारण अटकी हुई है।

आरोप लगाते हुए भाजपा नेता विक्रम ठाकुर ने कहा की इस काम को रुकवाने वाला व्यक्ति उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिए वोट मांगता नज़र आ रहा है।

उन्होंने कहा की सड़क का निर्माण का कार्य लटकाने में भी इनके रचे गए राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दापाश भी देहरा उपचुनाव के दौरान देखने को मिला है।

भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने असली मायके की दुहाई देते हुई कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर से पूछा की उनके कार्यकाल के दौरान जसवां परागपुर विधानसभा के रक्कड़ व कोटला बेहड़ के एसडीएम कार्यालय,डाडासीबा में खोले गए बीडीओ कार्यालय सहित नलसूहा की आयुर्वेदिक सामुदायिक केंद्र के डीनोटीफाईड उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दवारा करने के दौरान वो चुप क्यूँ रही?

उन्होंने कहा की जसवां परागपुर विधानसभा के विकास कार्य उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रोकने पर देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को बेटी होने के नाते अपना दायित्व मायके के लिए नहीं नज़र नहीं आया।

पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा की अपने असली मायके को ठेंगा दिखाने वाली देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर विधानसभा के प्रबुद्ध मतदाताओं को अपने मुख्यमंत्री पति सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक कंधे पर सवार होकर उनको ठगने चली है।

भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा की प्रदेश कांग्रेस की नई नवेली बनी राजा -रानी की यह जोड़ी सत्ता सुख भोगने में लगे हुए है।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर अगर विधानसभा उपचुनाव में जीत गई तो प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्रियों व विधायकों को अपने मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने से पहले होम मिनिस्टर पत्नी की राजनीतिक चापलूसी करनी पड़ेगी।

विक्रम ठाकुर ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पत्नी मोह में वशीभूत होकर चुनाव जीतने के लिए सत्ता का खुल्ला दुरूपयोग कर रहे है। धनबल व शराब का आबंटन कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी के लिए खुलकर कर रही है।

उन्होंने कहा की सरकारी नौकरी करने वाले परिवारों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए ट्रांसफर तक करने की धमकियां दी जा रही है।

भाजपा का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं के सगे -संबंधियों के तबादले दूरदराज क्षेत्रों में करके कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को धरती पुत्र बताते हुए कहा की तानाशाह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से देहरा विधानसभा क्षेत्र के स्वाभिमान को लेकर छेड़ी गई उनकी राजनीतिक जंग से लड़ने के लिए कांग्रेस सरकार को नाकों चने चबाने पड़ रहे है।

भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की उपचुनाव में जीत निश्चित बताते हुए विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा की देहरा विधानसभा का परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी सुखविंदर सिंह सुक्खू को बचाना मुश्किल होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में बारिश से 115 सड़कें बन्द, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी, नदी नालों से दूर रहें

Thu Jul 4 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और प्रदेश भर में बारिश हो रही है। बीती रात भी प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई है जिसके चलते कई जगह लैंडस्लाइड होने की घटनाएं सामने आ रही है। प्रदेश में हो रही […]

You May Like