हिमाचल में बारिश से 115 सड़कें बन्द, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी, नदी नालों से दूर रहें

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और प्रदेश भर में बारिश हो रही है। बीती रात भी प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई है जिसके चलते कई जगह लैंडस्लाइड होने की घटनाएं सामने आ रही है।

प्रदेश में हो रही बारिश से 115 सड़के यातायात के लिए ठप्प हो गई है। जिन्हें बहाल करने के लिए मशीनरी लगाई गई है।

इसके अलावा 212 बिजली के ट्रांफॉर्मर ओर 17 पेयजल परियोजना भी बाधित हुई है।

मानसून को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पर्यटकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है और नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी है।

आपदा प्रबंधन के सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मौसम ने दस्तक दी है ओर बारिश हो रही है और इस बार मौसम विभाग की ओर से मानसून के सामान्य रहने की आशंका जताई जा रही है।

प्रदेश में बारिश हो रही है और आज सुबह तक प्रदेश में 115 सड़क यातायात के लिए बंद पड़ी है जिन्हें खोलने के लिए मशीनरी तैनात की गई है और सड़कों को तुरंत प्रभाव से खोलने के निर्देश भी जारी किए गए हैं और सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा गया हैं।

इसके अलावा प्रदेश में 212 के करीब ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। प्रदेश में 10 हजार के करीब पेयजल परियोजनाएं हैं जिसमें से आज सुबह तक 77 पेयजल परियोजना बन्द है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ रहा है ऐसे में खासकर पर्यटक सेल्फी लेने के लिए नदी नालों के पास जाते हैं।

जिला प्रशासन की ओर से वहां पर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं कि नदी के पास न जाए लेकिन सेल्फी के चक्कर में लोग अपनी जान गवा रहे हैं।

ऐसे में इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है और नदी नालों के पास न जाने का आग्रह किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नियमों के उल्लंघन पर टीसीपी विभाग ने हमीरपुर के 6 लोगों को जारी किए नोटिस

Fri Jul 5 , 2024
एप्पल न्यूज, हमीरपुर निर्माण कार्यों में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों के उल्लंघन के चार अलग-अलग मामलों का कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने नोटिस कुल 6 लोगों को जारी किए हैं। मट्टनसिद्ध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर और बाईपास चौक के पास चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध […]

You May Like

Breaking News