प्रतिभा सिंह ने भरी जीत की हुंकार बोली- वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के नाम पर जनता देगी अपना आशीर्वाद, 8 को नामांकन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा की सीट के लिए उपचुनाव कांग्रेस बीजेपी के लिए साख का सवाल बन गया है। कांग्रेस ने मंडी से प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा है। वन्ही बीजेपी अभी टिकट पर फैसला नही कर पाई है। टिकट मिलने के बाद प्रतिभा सिंह ने होलीलोज से जीत की हुंकार भर दी है।

प्रतिभा का कहना है कि उन्हें विस्वास है कि जनता उन्हें वीरभद्र के विकास कार्यों के नाम पर वोट देगी। 8 अक्टूबर को नामांकन के बाद चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि टिकट के लिए वह हाई कमान की आभारी है। उन्होंने कहा कि जनता के आश्वासन के बाद वह चुनाव मैदान में उतरी है।

वीरभद्र सिंह के जाने से उनके परिवार को बड़ा आघात पहुंचा है लेकिन उनके किये विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी। वीरभद्र अब नही है लेकिन उनके नाम के सहारे चुनाव लड़ा जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी आज चरम पर है। इन मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएगी। वीरभद्र सिंह ने हिमाचल का विकास किया है। उनके कामो को देखते हुए जनता अपना आशीर्वाद देगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल की तो बात छोड़ो मंडी का विकास भी नही कर पाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को मंडी में कोई चुनोती नही मानती। केंद्र की मोदी सरकार दो बार महंगाई व बेरोज़गारी के मुद्दों पर सत्ता में आई है लेकिन उनकी सरकार उम्मीदों पर खरा नही उतर पाए हैं। इसलिए जनता उन्हें अपना आशीर्वाद अवश्य देगी।

वन्ही इस दौरान विक्रमादित्य ने कहा जब बीजेपी मोदी के नाम पर वोट मांग सकती है तो वह भी वीरभद्र सिंह के द्वारा किए गए विकास कार्यों के नाम पर श्रधांजलि के रूप में वोट मांग सकते है।

उन्होंने कहा कि वह अतीत की बुनियाद पर भविष्य का निर्माण करना जानते है। कांग्रेस पार्टी ने जो विकास कार्य किए है उनको जनता के बीच मे ले जाकर जीत को सुनिश्चित किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

जुब्बल कोटखाई में पार्टी एकजुट, उप-चुनाव में रोहित ठाकुर की होगी जीत- कांग्रेस

Wed Oct 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस का एक-2 कार्यकर्ता एकजुट हैं और कांग्रेस पार्टी उप-चुनाव में जीत हासिल करेंगी। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व हिम्फेड चेयरमैन प्रताप चौहान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मियां मोहिंदर सिंह, APMC के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर स्तान, पूर्व प्रधान […]

You May Like