हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र 18 अगस्त से कुल 12 बैठकें, अधिसूचना जारी- कुलदीप पठानियां

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा‍ कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा का नवम एवं मॉनसून सत्र 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2025 तक शिमला विधान सभा में आयोजित किया जाएगा।

इस सत्र मे कुल 12 बैठकें आयोजित की जाएँगी। पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय की संस्तुती के उपरान्त विधान सभा सचिवालय द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


उन्होने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही माननीय सदस्य अब अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्घित प्रश्न एवं अन्य सूचनाएँ ऑन लाईन तथा ऑफ लाईन माध्यम से विधान सभा सचिवालय को भेज सकते हैं।

पठानियां ने कहा कि 18 अगस्त को सत्र का शुभारम्भ अपराह्न 2:00 बजे होगा तथा प्रथम दिन शोकोदगार होंगे । इस मॉनसून सत्र मे कुल 12 बैठकें होंगी जिसमें 21 अगस्त व 28 अगस्त गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कैबिनेट का "चौका", "लॉटरी" फिर से शुरू, OBC को ULBs में आरक्षण, TGT-JBT को आयु सीमा में 2 साल छूट, 290 आशा वर्कर की होगी भर्ती

Thu Jul 31 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके दृष्टिगत आरक्षण रोस्टर को अन्तिम रूप प्रदान करने से पहले पिछड़े वर्ग की आबादी का सही […]

You May Like

Breaking News