चंबा के बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चंबा

हिमाचल प्रदेश के चुराह उपमंडल में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि टेपा गांव के पांच लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। गंतव्य से कुछ ही दूरी पर कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है।

मृतकों की पहचान:

  1. राजेन्द्र पुत्र जगत राम, गांव बाहला
  2. पम्मी पुत्र नरेण सिंह, गांव बाहला
  3. सचिन पुत्र किशन, गांव चण्डरू, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह

घायल:

  1. अमर सिंह पुत्र कांशी, गांव टेपा, डाकघर देवीकोठी
  2. धर्म सिंह पुत्र मान सिंह, गांव सत्यास, डाकघर तरेला, तहसील चुराह
Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के युवा "नर्सरी टीचर" बनने योग्य भी नहीं...! 10 हजार आवेदकों में सिर्फ 14 ही योग्य, प्रक्रिया ठप

Thu Oct 30 , 2025
एनटीटी भर्ती पर संकट: मान्यता प्राप्त डिप्लोमा न होने से पूरी प्रक्रिया ठप शिक्षा नीति पर सवाल: हिमाचल में नर्सरी टीचर बनने का सपना क्यों अधूरा रह गया? एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में नर्सरी टीचर भर्ती प्रक्रिया अब विवाद और विचार दोनों का विषय बन गई है। प्रारंभिक बाल्यावस्था […]

You May Like