हादसा- ठियोग में खाई में गिरी कार, व्यक्ति की मौत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ठियोग

शिमला के ठियोग हाटकोटी NH-5 पर एक गाड़ी गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसमें सवार पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गाड़ी शिमला से ठियोग की ओर जा रही थी। इसी बीच ये अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक ही व्यक्ति सवार था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय व्यक्ति को गाड़ी गिरने की आवाज सुनाई दी तो वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि गाड़ी नंबर (PB 01C-8221) गिरी हुई है। गाड़ी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सतपाल सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी मकान नंबर 26 विशिष्ट सदन, शांति नगर, जिला पटियाला पंजाब के तौर पर हुई है। मृतक की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुकेश अग्निहोत्री बोले-भाजपा को करना होगा लंबा इंतजार, गारंटियों से सरकार नही हटेगी सरकार, वॉल्वो बसों के नेक्सस पर कसेगा शिकंजा

Tue Mar 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के तीन महीने के बाद सरकार व विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर गारंटियों से पीछे हटने के आरोप लगा रहा है तो अब उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर पलटवार किया है। मुकेश ने विपक्ष के नेताओं […]

You May Like

Breaking News