सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

रामपुर के वजीर बावड़ी पुल पर “रील” बनाते समय सतलुज में गिरी लड़की, प्रवासी युवाओं ने बचाई जान

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में वजीर बावड़ी पुल पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक हादसा हो गया।

निरमंड क्षेत्र की एक युवती अपनी सहेली के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सतलुज नदी में गिर गई।

पास में मौजूद तीन प्रवासी साहसी युवकों ने बिना किसी झिझक के नदी में छलांग लगाई और कठिन मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे पूर्णतः स्वस्थ पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही ब्रौ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। लड़की ने बताया कि वह रील बनाते समय गलती से नदी में गिर गई।

पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और लड़की को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

ब्रौ थाना के जांच अधिकारी नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि युवती पूरी तरह सुरक्षित है और इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

संपादकीय:- "लोकतंत्र प्रहरी पेंशन" का अंत, सम्मान या असमानता का प्रश्न

Sun Nov 9 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार का हालिया निर्णय — “लोकतंत्र प्रहरी विधेयक” को निरस्त करना — केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि एक गहरी वैचारिक बहस को जन्म देता है। यह फैसला उन तमाम लोगों से जुड़ा है जिन्होंने 1975-77 के आपातकाल के दौरान जेल में समय बिताया था […]

You May Like

Breaking News