file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए प्रदेश के विकास और लोगों के दुःख दर्द को दूर करने का कार्य करेगी कांग्रेस

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस उनके पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए प्रदेश के विकास और लोगों के दुःख दर्द को दूर करने के लिए हमेशा कार्य करती रहेगी।उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने एक ऐसा जन नेता खो दिया जिनकी कमी हमेशा खलेगी।


कुलदीप सिंह राठौर ने एक बयान में कहा की वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में लोगों का हजूम, हजारों की भीड़ ने साबित कर दिया कि वह कितने लोकप्रिय और जन मानस के नेता थे।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से उन्हें व्यक्तिगत जो क्षति हुई है, उसे वह शव्दों में बयां नही कर सकतें।उनके निधन से उन्होंने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया।
राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश में जन मानस के सेवाभाव की जो विरासत छोड़ कर गए है,कांग्रेस उसी विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।कांग्रेस का हर नेता कार्यकर्ता उनके निधन से व्यथित है,और सदमें में है।
राठौर ने वीरभद्र सिंह के प्रति प्रदेशवासियों का उनके निधन पर प्रेमभाव व श्रद्धा सुमन अर्पित करने पर आभार प्रकट करते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार करेगी।उन्होंने कहा कि यह प्रदेश उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा और वह हमेशा याद रखें जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन विस्थापितों को रोजगार न देने से ख़फ़ा बामटा वार्ड के जिला पार्षद ने खोला मोर्चा

Sun Jul 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर नेरचौक कीरतपुर फोरलेन निर्माण करने वाली गावर कंपनी द्धारा बिलासपुर के जिले के प्रभावित विस्थापितों तथा अन्य लोगों को रोजगार नहीं उपलब्ध करवाने के रवैये के खफा बामटा वार्ड के जिला पार्षद व समाज सेवी गौरव शर्मा ने रविवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। […]

You May Like

Breaking News