राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित, जाखू मन्दिर मे की पूजा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आज लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।
लोक भवन के कर्मचारियों की ओर से राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को उनके प्रति आदर और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और एक स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने लोक भवन में कार्य करते हुए हिमाचल प्रदेश में बिताए अपने तीन वर्ष के कार्यकाल को स्नेहपूर्वक याद किया।

उन्होंने सभी कर्मचारियों की निष्ठा और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें कर्मचारियों का निरंतर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के सक्रिय सहयोग से उन्हें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने का अवसर मिला। शुक्ल ने कहा कि वे राज्य के साथ अपने जुड़ाव की सुखद यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे।

हिमाचल प्रदेश को एक सुंदर पर्वतीय राज्य बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग मेहनती और ईमानदार हैं।
कार्यक्रम का समापन लोक भवन के कर्मचारियों द्वारा राज्यपाल और लेडी गवर्नर को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Share from A4appleNews:

Next Post

क्लास थ्री पदों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देगी सरकार, महिला SI के लिए विशेष भर्ती की घोषणा- CM

Sun Mar 8 , 2026
मुख्यमंत्री ने की पुलिस में महिला सब-इंस्पेक्टर के लिए विशेष भर्ती की घोषणानाहन मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री ने की 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा एप्पल न्यूज़, नाहन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय […]

You May Like

Breaking News