रामपुर बुशहर कॉलेज में “एथेलेटिक मीट” का आयोजन, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं खेल- बासोतिया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पंकज बासोतिया प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय रामपुर रहे।

कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ विद्या बंधु नेगी तथा सह-आयोजन सचिव युगराज सिंह रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनिका बासोतिया उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों द्वारा मशाल प्रज्वलन (टॉर्च बियरिंग) के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के चारों छात्रावासों ,शारीरिक शिक्षा विभाग तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ पंकज बासोतिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के जीवन में खेलों के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 1500 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो तथा जैवलिन थ्रो शामिल रहे।

सभी प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेस्ट एथलीट (पुरुष) का पुरस्कार अभिषेक बीए तृतीय वर्ष तथा बेस्ट एथलीट (महिला) का पुरस्कार दिव्या भारती बीए तृतीय एवं सृष्टि नेगी बीए तृतीय वर्ष को प्रदान किया गया।

मार्च पास में प्रथम स्थान अम्बेडकर छात्रावास एवं एनसीसी कैडेट्स, द्वितीय स्थान भदरी छात्रावास तथा तृतीय स्थान ट्राइबल छात्रावास (महिला) को प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share from A4appleNews:

Next Post

एआई सक्षम स्मार्ट सिटी के रूप में उभर रहे हैं हिमाचल के शहर- गोकुल बुटेल

Sat Mar 14 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, गोकुल बुटेल ने चंडीगढ़ में आयोजित ‘अर्बन इनोवेशन समिट’ में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया।राज्यपाल ने […]

You May Like

Breaking News