रामपुर बुशहर में 4 वार्डों में नहीं मिला एक भी प्रत्याशी, अब 6 माह बाद होंगे उपचुनाव

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर क्षेत्र में पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 239 वार्ड सदस्यों का चयन होना है, लेकिन चार वार्ड ऐसे सामने आए हैं जहां वार्ड सदस्य पद के लिए एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। ऐसे में इन वार्डों में अब आगामी छह माह के भीतर उपचुनाव करवाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार देवनगर, डँसा, धार गौरा और नरेण पंचायत के संबंधित वार्डों में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोई भी उम्मीदवार सामने नहीं आया।

बताया जा रहा है कि आरक्षण रोस्टर में विसंगति इसके पीछे मुख्य कारण बनी। जिन वार्डों को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया, वहां अनुसूचित जाति वर्ग का एक भी मतदाता मौजूद नहीं है।
स्थिति यह भी रही कि यदि किसी अन्य वार्ड से कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुआ, तो उसे संबंधित वार्ड में प्रस्तावक तक नहीं मिल पाया, जिसके चलते नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
इस स्थिति के कारण चारों वार्डों में फिलहाल प्रतिनिधित्व खाली रहेगा और अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत छह माह के भीतर उपचुनाव कराए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया में सामने आई इस तकनीकी और प्रशासनिक चुनौती को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर एनजेपीसी द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

Wed May 20 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर एनजेपीसी रामपुर द्वारा 39वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह दत्तनगर ग्राउंड से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन सुबह 6 बजे शुरू हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग के अनुसार कैथल रोड तक दौड़ लगाकर वापस दत्तनगर ग्राउंड तक पहुंचकर प्रतियोगिता पूरी की।मिनी […]

You May Like