कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य, रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान हो भाजपा पर कर रहे बयानबाजी- राकेश जमवाल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के लगातार गिरते ग्राफ को देखकर वह पूरी तरह बौखला चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपनी राजनीतिक जमीन और भविष्य तलाश रहे विक्रमादित्य सिंह अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर अनर्गल टिप्पणी और बयानबाजी कर रहे हैं।

राकेश जमवाल ने कहा कि वास्तविकता स्वयं विक्रमादित्य सिंह भी जानते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार तेजी से समाप्त हो रहा है और पार्टी धरातल पर समापन की ओर बढ़ चुकी है। पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस की जनविरोधी, विकास विरोधी और केवल बयानबाजी करने वाली राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह खुद रामपुर नगर पंचायत और सुन्नी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने गए, लेकिन वहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अब स्थिति यह है कि वह अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी प्रधान और उपप्रधानों को बचाने में असफल साबित हो रहे हैं।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है। जनता विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।

राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ विक्रमादित्य सिंह का राजनीतिक समय भी समापन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है और यही कारण है कि वह तथ्यों से परे जाकर केवल भौकाल और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा जनादेश का सम्मान करती है और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News