file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

करवाचौथ आज- शिमला में शाम 7:47 बजे होगा चांद का दीदार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

नवविवाहित सुहागिनों के लिए शुभ नही इस बार का व्रत,न ही करें उद्यापन

एप्पल न्यूज, शिमला

पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सुहागिनें करवाचौथ का व्रत रखती है। दिन भर निर्जला व्रत रखकर रात को चंद्रमा पूजन के बाद ही व्रत खोला जाता है।

इस बार करवाचौथ पर शिमला में शाम 7 बज कर 47 मिनट पर चांद का दीदार हो सकेगा।

बीते तीन दिनों में बाजारों में महिलाओं की खूब भीड़ उमड़ी करवाचौथ पर्व के लिए महिलाओं ने जमकर खरीददारी की।

विद्वान पंडितों के अनुसार आज सुबह से चतुर्थी तिथि है जो कल सुबह तक रहेगी। इस कारण नवविवाहित सुहागिनें इस व्रत को नही रख सकती न ही इस बार व्रत का उद्यापन किया जा सकता है।

इस बार व्रत उन्ही के लिए शुभ है जो सुहागिन पहले से व्रत रखती आ रही है।

हर वर्ष करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आता है।

सायकाल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से शाम 7:02 बजे तक रहेगा। इसमें माता करवा की कथा पढ़ने से व्रत का फल प्राप्त होता है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- छत्तीसगढ़ में हिमाचल प्रदेश वन विभाग टीम ने "वॉलीबॉल" में जीता "कांस्य पदक"

Sun Oct 20 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला छत्तीसगढ़ में चल रही अखिल भारतीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश वन विभाग की टीम ने वॉलीबॉल में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश की वन विभाग की टीम छत्तीसगढ़ रायपुर में होने वाले 27 वीं अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेने के […]

You May Like

Breaking News