हिमाचल में 6 जून तक बारिश-बर्फबारी के आसार, 10 जिलों में येलो अलर्ट

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 6 जून तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
3 और 4 जून के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर समेत 10 जिलों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


पिछले 24 घंटों के दौरान शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी और धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई, जिससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।

वहीं प्रदेश में हालिया बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गई है।
रात के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है।

नाहन का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री कम होकर 15.9 डिग्री, शिमला का 12 डिग्री और धर्मशाला का 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News