हिमाचल: पंचायत प्रधान और उपप्रधान को मुख्यमंत्री दिलाएंगे शपथ, तैयारियां शुरू

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu स्वयं पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।


चुनाव परिणामों की अधिसूचना जारी होने के सात दिनों के भीतर शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला परिषद सदस्यों को संबंधित जिलों के उपायुक्त तथा बीडीसी सदस्यों को एसडीएम शपथ दिलाएंगे। वहीं, वार्ड सदस्यों को पंचायत भवन में प्रधान द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को कार्यक्रम स्थल चयन, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी प्रबंध समय रहते पूरे करने को कहा गया है।
जानकारी के अनुसार, पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण के लिए जिला स्तर अथवा चार-चार जिलों के प्रतिनिधियों को एक साथ शामिल कर बड़े सभागारों में कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटियां भी तय की जा रही हैं।
शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला परिषद और बीडीसी में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दूसरे राज्यों से विवाह कर आई महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण

Wed Jun 3 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला Himachal Pradesh High Court की खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दूसरे राज्यों से विवाह कर हिमाचल प्रदेश में बसने वाली ओबीसी और एससी वर्ग की महिलाओं को राज्य में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, भले ही उनकी जाति उनके गृह राज्य और […]

You May Like