सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बड़ी ख़बर -शिमला के संजौली में सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका की गोली मारकर हत्या, प्रॉपर्टी विवाद की आशंका

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला। राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सरस्वती पैराडाइज स्कूल परिसर में स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल (41) की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मनीषा मित्तल पत्नी डॉ. सुभाष यादव, निवासी एनएच-8 स्थित गोल्डन हाइट्स/विला सोसाइटी, विला नंबर-150, रेवाड़ी (हरियाणा) बताई जा रही हैं।


पुलिस को सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या, क्या कर रही है सरकार, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर भी हो कठोर कार्रवाई - जयराम ठाकुर

Sun Jun 14 , 2026
हिमाचल में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलई एप्पल न्यूज़, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश की राजधानी शिमला में कल सरेशाम एक महिला की […]

You May Like

Breaking News