हमीरपुर प्रशासन की स्पष्टता, जनगणना कार्य केवल छुट्टियों या विद्यालय समय के बाद करना अनिवार्य नहीं

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर

उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी, हमीरपुर ने Census-2027 के संबंध में जारी एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण में कहा है कि गणनाकर्ताओं (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के लिए जनगणना कार्य केवल छुट्टियों या विद्यालय समय के बाद करना अनिवार्य नहीं है।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार संबंधित कर्मचारी सामान्य कार्यालय अथवा विद्यालय समय के दौरान भी जनगणना कार्य कर सकते हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं कि जनगणना ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अपना कार्य सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराया जाए।


उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना (HLB) सहित जनगणना के अन्य महत्वपूर्ण चरणों के दौरान संबंधित कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी जनगणना कार्य ही होगी। ऐसे कर्मचारियों को विद्यालय संबंधी अन्य कार्यों में केवल विशेष परिस्थितियों में और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद ही लगाया जाएगा।
प्रशासन ने कहा है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए सभी विभागों को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News