file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कुमारसैन में आँखों में मिर्ची डाल महिलाओं से छीने गए सोने के आभूषणों की 100 प्रतिशत बरामदगी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
नूरपुर से गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर जम्मू में पुराने मकान से बरामद हुए बालियां और मंगलसूत्र

कुमारसैन पुलिस ने महिलाओं से सोने के आभूषण छीनने के तीन मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए छीने गए सभी आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से इन वारदातों को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था।


पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत ओडी, कण्डयाली और बारूबाग में महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर अथवा इसी प्रकार का पदार्थ डालकर सोने के आभूषण छीनने की तीन घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में दर्ज अभियोगों की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी जैल सिंह पुत्र कर्ण सिंह, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर को 6 अक्टूबर 2026 को नूरपुर से गिरफ्तार किया।
आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को जम्मू स्थित जैन मार्केट के पास एक पुराने मकान से तीनों वारदातों में छीने गए सोने के आभूषण बरामद किए। इनमें सोने की बालियां और मंगलसूत्र शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के साथ ही तीनों मामलों में छीने गए आभूषणों की 100 प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उसे जिला कारागार कैथू में दाखिल किया गया है।

पुलिस,

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर को जिला बनाने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उठानी होगी आवाज, 2016 से उठ रही मांग, जनता को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाने की तैयारी- भूपेश धीमान

Sat Oct 17 , 2026
रामपुर को जिला बनाने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उठानी होगी आवाज, 2016 से उठ रही मांग, जनता को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाने की तैयारी- भूपेश धीमान एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहररामपुर बुशहर को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। एचपीएमसी […]

You May Like

Breaking News