IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

संजौली-भटाकुफर-ढली फोरलेन टनल निर्माण कार्य की नवीनतम स्थिति की रिपोर्ट के लिए DC ने गठित की कमेटी

उपायुक्त ने की फोरलेन प्रभावित समिति के सदस्यों के साथ बैठक

एप्पल न्यूज़, शिमला

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फोरलेन प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्माणाधीन भूमिगत टनल से संजौली-भटाकुफर-ढली के आवासीय इलाकों के भवनों में आई दरारों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा फोरलेन कम्पनियों को दिए गए निर्देशों की अनुपालना न करने बारे विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में फोरलेन टनल की ब्लास्टिंग से आवासीय इलाकों में आई दरारों के कारण टनल का निर्माण कार्य बंद किया गया है।

उन्होंने बताया कि आईआईटी रुड़की की टीम को फोरलेन टनल से प्रभावित क्षेत्र तथा क्षतिग्रस्त भवन, जिनमें दरारें आई हुई है, के निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नियुक्त किया गया है जिसने टनल व आसपास के क्षेत्र का एक बार दौरा कर लिया है। यह टीम आगामी एक हफ्ते के भीतर अपनी विस्तृत रिर्पोट जिला प्रशासन को सौंप देगी, उसी आधार पर टनल निर्माण से संबंधित आगामी निर्णय लिया जाएगा।

बैठक के दौरान फोरलेन कम्पनी द्वारा चोरी-छिपे किए जा रहे टनल के निर्माण कार्य का मामला भी प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया, जिस पर उपायुक्त द्वारा दोनों अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारियों की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई जिसमें सदस्य के रूप में उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी वृत तथा तहसीलदार शिमला ग्रामीण शामिल किए गए है। इस कमेटी को फोरलेन टनल निर्माण कार्य की नवीनतम स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के लिए 22 अक्टूबर को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में एडीएम कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, जिला राजस्व अधिकारी शिवानी भारद्वाज, फोरलेन प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, 15 हजार जुर्माना, साक्ष्य मिटाने के मामले में भी 2 साल कठोर कारावास की सजा

Sat Oct 17 , 2026
कुल्लू की अदालत ने सुनाया फैसला, साक्ष्य एप्पल न्यूज़, कुल्लू अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-द्वितीय कुल्लू अमित मंडयाल की अदालत ने पत्नी की हत्या के मामले में दोषी जोबन प्रीत सिंह को आजीवन कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला […]

You May Like

Breaking News