हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 जिलों के SP सहित 8 IPS व 2 HPS अधिकारियों के तबादले

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 8 अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फेरबदल में बिलासपुर, देहरा, नूरपुर और शिमला सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
प्रमुख तबादले
अभिषेक दुलार को आईजीपी कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर से आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर), शिमला नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), दरोह का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
डी.के. चौधरी को आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), दरोह से आईजीपी कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर लगाया गया है।
संदीप कुमार धवाल को एसपी बिलासपुर से एसपी देहरा नियुक्त किया गया है।
अशोक रतन को एसपी कांगड़ा एवं एसटीएफ के अतिरिक्त प्रभार से एसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला भेजा गया है।
इमा अफरोज को अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद एसपी नूरपुर नियुक्त किया गया है।
मयंक चौधरी को एसपी देहरा से एसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया है।
अभिषेक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला से एसपी बिलासपुर नियुक्त किया गया है।
गौरवजीत सिंह को एसडीपीओ नादौन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला बनाया गया है।

दो HPPS अधिकारियों के तबादले
शिमला, 22 जून 2026: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो HPPS अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेशों के अनुसार:
रमन शर्मा (HPPS-2007), जो पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे थे, को पुलिस अधीक्षक (SP), राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (उत्तरी रेंज), धर्मशाला नियुक्त किया गया है।
कुलभूषण वर्मा (HPPS-2008), जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जिला नूरपुर के पद पर कार्यरत थे, को पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा (धर्मशाला) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें स्पेशल टास्क फोर्स (STF), धर्मशाला ज़ोन के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।


सरकार का यह निर्णय पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से चार जिलों—बिलासपुर, देहरा, नूरपुर और शिमला—में पुलिस नेतृत्व में बदलाव देखने को मिलेगा।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News