किन्नौर में बड़ा हादसा, डंपर सहित सतलुज में गिरा “ऊरनी ढांक बैली ब्रिज “, टापरी-चोलिंग मार्ग बंद

एप्पल न्यूज़, किन्नौर
किन्नौर जिले में टापरी और चोलिंग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर सतलुज नदी पर बना लोहे का पुल अचानक टूटकर नदी में जा गिरा। हादसे के समय पुल पर मौजूद एक डंपर भी पुल सहित सतलुज में समा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुल टूटने के कारण टापरी-चोलिंग सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि डंपर में सवार व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।


घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने फिलहाल सभी वाहनों की आवाजाही उरनी-चोलिंग वैकल्पिक मार्ग से शुरू कर दी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।
हादसे के मुख्य बिंदु:
टापरी-चोलिंग के बीच सतलुज नदी पर बना लोहे का पुल टूटा।
पुल पर मौजूद डंपर भी नदी में गिरा।
डंपर चालक/सवार सुरक्षित बताया जा रहा है।
NH-05 पर यातायात प्रभावित, मार्ग बंद।
वाहनों को उरनी-चोलिंग वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रोहड़ू के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 77 वर्षीय महिला की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue Jun 23 , 2026
एप्पल न्यूज़, रोहड़ू जिला शिमला पुलिस ने रोहड़ू क्षेत्र में 77 वर्षीय महिला की हत्या के एक जटिल और ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और मानव स्रोतों की मदद से महज कुछ दिनों में मामले […]

You May Like

Breaking News