5 जुलाई तक ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव भेजें: विनोद ज़िंटा

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे 5 जुलाई तक अपनी-अपनी पूर्ण कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दें।उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का गठन करते समय सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व दिया जाए तथा पार्टी के सक्रिय, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिले।

ज़िंटा ने कहा कि प्रदेश में संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर ज़ोन और पंचायत स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्षों से जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के कामकाज की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।

उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा और जो पदाधिकारी निष्क्रिय पाए जाएंगे, उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

संगठन महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संगठन में मेहनती और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाए।

उन्होंने अनुशासनहीनता के प्रति भी सख्त रुख अपनाने की बात कहते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

ज़िंटा ने बताया कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आएंगी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर- रोहित ठाकुर

Tue Jun 30 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावीं में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने खंड विकास समिति (जुब्बल) की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं शुराचली क्षेत्र की स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जन आभार समारोह की अध्यक्षता की।रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News