IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आनी पुलिस ने पकड़ा दिनदहाड़े चोरी करने वाला युवक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी उपमंडल मुख्यालय में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ा गया युवक नाबालिग है।

उन्होंने बताया कि आनी में रहने वाली एक महिला प्रतिभा देवी पत्नी केहर सिंह  ने पुलिस थाना आनी में 26 अप्रैल को मामला दर्ज करवाया की 24 अप्रैल को एक युवक उनकी अनुपस्थिति में घर मे दिन दहाड़े 11 बजे घुसा।

घर मे अलमारी में रखे 7 हजार रुपये चुराकर फरार हो गया। लेकिन महिला की ननद ने युवक को प्रतिभा के कमरे से आते देखा और  युवक को पहचान लिया था।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को महिला ने पैसे चुराने वाले युवक की पहचान की और पुलिस ने महिला की शिनाख्त पर युवक को सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया।

आपको बता दें कि आनी में बीते करीब 10 दिनों में ही चोरी के करीब 8 से 10 मामले प्रकाश में आये हैं।

जिनमे निगान के बाड़ी दुर्गा माता मंदिर में दान पात्र की चोरी. आनी के मुख्य बाजार में कपड़ा व्यापारी के यहां से चोरी के अलावा मिशन कॉलोनी में कई घरों से आभूषण नकदी चोरी के अलावा कई घरों में चोरी की मंशा से घुसने के मामले सामने आए हैं।

लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्रवासियों में जहां दहशत का माहौल है. वहीं चोरों के न पकड़े जाने पर पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति भी प्रश्नचिन्ह लगने शुरू हो गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

पिता-पुत्र डॉ कपिल और भाविक की संगीतमयी जोड़ी ने गाई "श्री बोंडा नाग" की स्तुति

Sat Apr 27 , 2024
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर श्री शैल नाग जी बोंडा सराहन का मंदिर प्रांगण पिछले कल देर शाम तक लाइट कैमरा एक्शन की ध्वनियों से गूंजता रहा । अवसर था श्री शैल नाग जी बोंडा के इतिहास पर गाई गई स्तुति की शूटिंग का ।श्री शैल नाग जी के आदेश पर […]

You May Like

Breaking News