राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने सराहन में पंचायत प्रतिनिधियों से की भेंट, सुनीं जन समस्याएं

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सराहन

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सराहन स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान बागवानी विभाग के अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही दवाइयों, उनके उपयोग, उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा बागवानों को बाजार मूल्य की तुलना में रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि उनकी उत्पादन लागत कम हो तथा उन्हें बेहतर लाभ प्राप्त हो सके।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों एवं बागवानों के हितों के संरक्षण तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से जन शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप निदेशक बागवानी डॉ. सुदर्शना नेगी, सहायक आयुक्त (राजस्व) एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार, एसएमएस बागवानी रामपुर संजय कुमार चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"गुलेरी जयंती" के अवसर पर शिमला के गेयटी थियेटर में कवि सम्मेलन का आयोजन, बेहतरीन कविताओं से बंधा समा

Tue Jul 7 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा प्रदेश की महान विभूतियों की जयंतियों का नियमित रूप से आयोजन करवाया  जा रहा है ताकि उनके द्वारा अपने अपने क्षेत्र में समाज के पथ प्रदर्शन की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण योगदान का वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को […]

You May Like

Breaking News