IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

रामपुर में “अश्व प्रदर्शनी” अब तक 187 घोड़ों का पंजीकरण, किसान गोष्टी, 84000 में बिका सबसे महंगा घोड़ा

IMG-20251110-WA0015
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर
उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का पंजीकरण जोकि प्रथम दिन में 65 था, को आज प्रातः काल 9.00 बजे से आगे बढ़ाया गया। 02 नवंबर दोपहर 1 बजे तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण किया गया।

भारतीय सेना, रिमाउंट वेटनरी कॉर्पस, 22 मोबाइल, एवरी पट्टी द्वारा आज भी एक उपचार कैंप लगाया गया तथा ब्रुक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा शिविर आयोजित किया गया।

प्रातः 11.30 बजे अश्वपालकों के लिए गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें डॉ समर चौहान, डॉ चंदन राणा,पशु औषधी विशेषज्ञ, तथा शशांक शुक्ला भारतीय सेना अवेरी पट्टी द्वारा अश्वों के उचित प्रबंधन तथा बीमारियों से रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया।

तत्पश्चात ब्रुक्स इंडिया द्वारा घोड़ों की नाल तथा खुर को सही प्रकार से रखने के बारे में लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन दिया। किसान गोष्ठी में लगभग 100 पशुपालकों ने भाग लिया जिन्हे चिकित्सा किट भी वितरित की गई। 

आज के दिन सबसे मंहगा घोड़ा छेरिंग टुडूप ग्राम बर्र, डाकघर गुलिंग, तहसील काजा, लाहौल स्पीति द्वारा मुबालिक 84000 रुपयों में बेचा गया जिसे देवेंद्र सिंह, ग्राम एंडी, ज़िला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड ने ख़रीदा।

03 नवंबर 2025 को अश्व प्रदर्शनी का अंतिम दिवस है जिसमें उत्तम अश्वों का चयन, घुड़दौड़ प्रतियोगिता एवं गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुमारसेन से नेपाल जा रहा टेम्पो ट्रेवलर नारकंडा में दुर्घटनाग्रस्त, 33 घायल, DC ने जाना कुशलक्षेम

Sun Nov 2 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला बीती देर रात नारकंडा के पास एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कुल 33 लोग सवार थे, जो नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल कुमारसैन पहुंचाया गया। इनमें से 16 गंभीर रूप से घायल (8 महिलाएं, […]

You May Like

Breaking News