शिमला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपी दबोचे, एक नाबालिग भी शामिल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
जिला शिमला पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में पुलिस थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 28/2026 दिनांक 13 जुलाई 2026 को धारा 303(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को थाना सुन्नी की टीम नियमित गश्त और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसके भीतर तिरपाल के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

वाहन में सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की।
इसी दिन बाद में एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सुन्नी में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिल का मिलान करने पर यह पुष्टि हुई कि वही चोरी की गई मोटरसाइकिल है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी।
अन्वेषण के दौरान पुलिस ने मनदीप सिंह (25 वर्ष), निवासी पटियाला (पंजाब) तथा साजन सिंह (25 वर्ष), निवासी पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल एक नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का अन्य चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राम मंदिर दान चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, शिमला में निकाली भजन यात्रा

Tue Jul 14 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान में कथित चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। शिमला में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से राम मंदिर तक राम भजन गाते हुए विरोध […]

You May Like

Breaking News