IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

हिमुडा एयरोसिटी वेलफेयर हाउसिंग सोसाइटी की नई कार्यकारिणी गठित, सुदामा दास मेहता बने प्रधान राकेश महासचिव

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में तेजी से विकसित हो रही हिमुडा की एयरोसिटी वेलफेयर हाउसिंग सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 13 सितंबर 2026 को मुख्य सलाहकार राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सोसाइटी के अधिकांश पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सदस्यों ने बधाई देते हुए सोसाइटी के विकास और सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए शुभकामनाएं दीं।
नई कार्यकारिणी में रामपुर क्षेत्र के विधायक एवं नौवें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री नन्द लाल को मुख्य संरक्षक बनाया गया है, जबकि राजीव अग्रवाल मुख्य सलाहकार होंगे। रविन्द्र बंसल, सुषमा मखैक और पवन सूद को विशेष सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।


सुदामा दास मेहता को प्रधान, सुशील कुमार और अरुण शर्मा को उप-प्रधान, राकेश वधवा को महासचिव, अनुज कपूर को संगठन सचिव, अखिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पुनीत अग्रवाल को सह-सचिव तथा विरेन्द्र कुमार किंग्सन को प्रचार सचिव चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में दीपक मेहता, चैतन्य अग्रवाल, रोबिन सूद, अंकित बंसल, ललित आनंद, अनिल गोयल और चिरु बंसल को शामिल किया गया है।
बैठक के बाद सोसाइटी के सदस्यों ने एयरोसिटी में अपने प्लॉटों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को नई कार्यकारिणी के समक्ष रखा। सदस्यों ने एयरोसिटी में जल्द से जल्द रैन शेल्टर और बस ठहराव की व्यवस्था करने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा पार्क को शीघ्र विकसित करने की मांग उठाई। इसके अलावा आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने की मांग भी रखी गई, ताकि सोसाइटी के लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उचित सुविधा उपलब्ध हो सके।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हिमुडा के कार्यकारी अध्यक्ष सहित उच्च अधिकारियों ने एयरोसिटी के पट्टाधारकों एवं सोसाइटी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान अधिकारियों ने पट्टाधारकों की समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया था। हिमुडा अधिकारियों ने एयरोसिटी में निर्माणाधीन पार्क और मुख्य गेट का भी निरीक्षण किया था। बताया गया कि इन कार्यों को शीघ्र पूरा कर सोसाइटी को सौंप दिया जाएगा।
सोसाइटी के अनुसार एयरोसिटी में अब तक करीब 100 प्लॉटों की बिक्री हो चुकी है, जबकि तीसरे फेस की बिक्री के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बैठक धन्यवाद के साथ संपन्न हुई।

Share from A4appleNews:

Next Post

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए कुलदीप पठानियां

Tue Sep 15 , 2026
एप्पल न्यूज़, दक्षिण अफ्रीका/शिमला । हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां दक्षिण अफ्रीका की विधायी राजधानी केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन 13 से 17 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय “बदलती विश्व व्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय कानून […]

You May Like

Breaking News