सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राम मंदिर दान चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, शिमला में निकाली भजन यात्रा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान में कथित चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। शिमला में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से राम मंदिर तक राम भजन गाते हुए विरोध जुलूस निकाला गया।
प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, अग्रणी संगठनों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोगों की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) और जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राजीव भवन से राम मंदिर तक भजन-कीर्तन करते हुए शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर दान चोरी मामले के मुख्य दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है और सच्चाई को दबाया जा रहा है।


राठौर ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण को राजनीतिक मुद्दा बनाया और लोगों की धार्मिक भावनाओं का लाभ उठाकर देशभर से दान एकत्र किया। उनका कहना था कि यदि हजारों करोड़ रुपये के दान में कथित गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब दान की अपील की गई थी तो अब इस मामले पर भी जवाब दिया जाना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि सोमवार का प्रदर्शन केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में प्रत्येक ब्लॉक और गांव स्तर पर भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी।
प्रदर्शन में कुलदीप सिंह राठौर, हरिकृष्ण हिमराल, इंद्रजीत सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, रमेश ठाकुर, केहर सिंह खाची, चंद्रशेखर, पूर्व विधायक सोहन लाल, आदर्श सूद, चिरंजी लाल, दीपक राठौर, बलदेव ठाकुर, विनीत गौतम, सोनिया चौहान सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 8 नए बीडीओ की तैनाती, ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए आदेश

Tue Jul 14 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला एप्पल न्यूज़ शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश के विभिन्न विकास खंडों में 8 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसरों (BDO) की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सचिव (ग्रामीण विकास) सी. पॉलरासु, आईएएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। […]

You May Like

Breaking News