भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार शीघ्र करवाएं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी, रामपुर बुशहर ने क्षेत्र के समस्त पंजीकृत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार (बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स-बी.ओ.सी.डब्ल्यू.) से शीघ्र ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत ही पात्र पंजीकृत कामगारों के डिजिटल लेबर कार्ड तैयार किए जाएंगे।

श्रम कल्याण अधिकारी रामपुर विक्रम सिंह ने बताया कि सभी पंजीकृत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार ई-श्रम पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं अथवा अपने निकटतम लोक मित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद प्राप्त ई-श्रम कार्ड, ई-श्रम पहचान संख्या अथवा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की जानकारी श्रम कल्याण कार्यालय, रामपुर बुशहर में स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध करवाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर 01782-292110 पर संपर्क कर भी संबंधित जानकारी दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि ई-श्रम पंजीकरण का विवरण प्राप्त होने के उपरांत विभाग द्वारा पात्र पंजीकृत कामगारों के डिजिटल लेबर कार्ड जारी किए जाएंगे। डिजिटल लेबर कार्ड के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ कामगारों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।

श्रम कल्याण अधिकारी ने सभी पंजीकृत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों से बिना विलंब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने तथा अपने ई-श्रम कार्ड अथवा यूएएन संख्या की जानकारी शीघ्र श्रम कल्याण कार्यालय, रामपुर बुशहर में उपलब्ध करवाने की अपील की है, ताकि उनका डिजिटल लेबर कार्ड समय पर तैयार किया जा सके और वे विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त कर सकें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ भाजपा ने शिमला CM आवास ओकओवर घेराव में किया शक्ति प्रदर्शन

Wed Aug 5 , 2026
भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है सुखू सरकार : जयराम ठाकु, महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों से किए हर वादे से मुकर गई कांग्रेस सरकार : डॉ. राजीव बिंदल एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा आज राजधानी शिमला में कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News