सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राष्ट्रमंडल सम्मेलन के बाद इटली फिनलैंड और नॉर्वे के दौरे पर हैँ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के बाद तीन देशों के अध्ययन प्रवास पर हैं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के समापन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन देशों—इटली, फिनलैंड और नॉर्वे—के अध्ययन प्रवास पर हैं।
अध्ययन प्रवास के पहले चरण में पठानिया शनिवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे। दो दिन रोम में प्रवास के बाद वे रेल मार्ग से वेनिस रवाना हुए। वेनिस अपनी नहरों, गोंडोला की सवारी और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।

इस दौरान पठानिया ने वेनिस में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं से अवगत करवाया।
उन्होंने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थलों और यहां उपलब्ध पर्यटन संभावनाओं के बारे में भारतीय समुदाय तथा स्थानीय लोगों के साथ जानकारी साझा की। इसके बाद पठानिया रेल मार्ग से वेनिस से मिलान के लिए रवाना हुए।
विधानसभा अध्यक्ष का 21 और 22 सितंबर को मिलान में प्रवास निर्धारित है। इसके बाद वे अध्ययन प्रवास के अगले चरण में फिनलैंड और नॉर्वे जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Mon Sep 21 , 2026
एप्पल न्यूज़, झाकड़ीविद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 17.09.2026 से 02.10.2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.09.2026 को परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस ई० राजीव कपूर के मार्गदर्शन में […]

You May Like

Breaking News