सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

निष्काम सृजन फाउंडेशन ने कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट शिमला में रह रहे बच्चों के लिए लगाया नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर

एप्पल न्यूज़, शिमला

बच्चों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट, हिमाचल शाखा के सर्वोदय बालाश्रम, रॉकवुड, शिमला में रह रहे 26 बच्चों और स्टाफ के बच्चों के लिए नेत्र एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार मौके पर ही आवश्यक उपचार एवं आगे की चिकित्सा देखभाल की व्यवस्था की गई।
दंत चिकित्सा जांच एवं उपचार
दंत चिकित्सा के लिए Government Dental College, Shimla की टीम ने डॉ. विनय भारद्वाज, HOD, के नेतृत्व में सेवाएं प्रदान कीं। टीम में डॉ. ऋतिका, डॉ. पारुल तथा इंटर्न्स शामिल रहे।
शिविर के दौरान बच्चों की दंत जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार 6 दांतों की एक्सट्रैक्शन, 20 रिस्टोरेशन तथा 12 प्रोफिलैक्सिस किए गए। बच्चों को आवश्यक दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ डॉ. विनय भारद्वाज ने उन्हें ओरल हाइजीन एवं दांतों की नियमित देखभाल के संबंध में भी जानकारी दी, ताकि वे भविष्य में अपने दांतों और मुंह के स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकें।


नेत्र जांच एवं आगे की देखभाल
नेत्र जांच डॉ. आशा नेगी द्वारा की गई, जिसमें रिफ्रैक्शनिस्ट श्री गोपाल ठाकुर ने सहयोग किया। जांच के दौरान 4 बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, जिन्हें निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा चश्मे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त 4 बच्चों को नेत्र विभाग में फॉलो-अप जांच की आवश्यकता बताई गई है। इन बच्चों के फॉलो-अप की जिम्मेदारी डॉ. आशा नेगी ने लेने की सहमति दी है, जिससे उनकी आगे की नेत्र संबंधी देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी।
आश्रम की सुपरिंटेंडेंट कु. संयोगिता तथा ट्रस्ट इंचार्ज श्रीमती मीना ठाकुर ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर निष्काम सृजन फाउंडेशन की पहल की सराहना की और फाउंडेशन एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।
निष्काम सृजन फाउंडेशन ने प्रिंसिपल, Government Dental College, डॉ. योगेश भारद्वाज, दंत चिकित्सा विभाग के एचओडी डॉ. विनय भारद्वाज एवं उनकी टीम, तथा नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आशा नेगी और श्री गोपाल ठाकुर का शिविर के सफल आयोजन एवं बच्चों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।


शिविर में फाउंडेशन की ओर से माला सिंह, तरुणा कौशल, नीलम गुप्ता, मननदीप सोंध, गुरप्रीत सोंध, ललित, प्रीतिनंदा, प्रिया भोज तथा गीतांजलि भागड़ा उपस्थित रहे।
निष्काम सृजन फाउंडेशन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान तथा आवश्यक उपचार एवं फॉलो-अप उपलब्ध करवाना फाउंडेशन के सामाजिक सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए नेत्र एवं दंत जांच, आवश्यक उपचार, चश्मे उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
फाउंडेशन भविष्य में भी बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और समग्र कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष तक मिलेंगे 1000 प्रतिमाह, चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के मेधावी विद्यार्थियों को "एक्सपोजर विजिट" पर भेजा जाएगा विदेश

Tue Sep 22 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की सभी योजनाओं के लिए एकीकृत पोर्टल विकसित करने को भी कहा, ताकि लाभार्थियों को […]

You May Like

Breaking News