अर्की कांग्रेस में बगावत, एक साथ 52 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, राठौर ने की कमेटी भंग, सतीश कश्यप कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

एप्पल न्यूज़, शिमला/अर्की

सोलन जिला के अर्की में संजय अवस्थी को उम्मीदवार बनाने से नाराज ब्लॉक कांग्रेस अर्की के तमाम पदाधिकरियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। एक साथ 52 पदाधिकारियों के इस्तीफे से कनग्रेस की बगावत सामने आ गई है।

वही कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की सिफारिश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को ही तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सतीश कश्यप को ततकाल प्रभाव से अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि फिलहाल अभी किसी को पार्टी से निकाला नही गया है । पार्टी के नेता सभी से बात करेंगे और उन्हें मनाने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट एक व्यक्ति को ही दे सकती और जो दूसरे लोग टिकट के दावेदार होते है उनमें नाराजगी जाहिर सी बात है।

कांग्रेस एक जुट हो कर इन चुनावों में उतरेगी ओर जो भी पार्टी के खिलाफ काम करेगा उनके खिकाफ कार्यवाही भी की जाएगी। राठौर ने कहा कि आज लड़ाई सीधे बीजेपी से है और जो साथ मिल कर नही लड़ेगा वो सच्चा कांग्रेसी नही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद-NH-205 पर बिलासपुर के गंभरपुल में आल्टो खाई में समाई, हरियाणा कैथल के 4 पर्यटकों की मौत, 3 दिन पूर्व मनाली घूमने का था प्लान

Wed Oct 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे 205 स्थित बिलासपुर के गंभरपुल के समीप बीते कुछ दिनों से लापता पर्यटकों की आल्टो कार गहरी खाई से बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पर्यटक हरियाणा के कैथल के रहने वाले बताए जा रहे है जो मनाली के लिए […]

You May Like

Breaking News