एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो जिलों के उपायुक्तों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. अमित कुमार शर्मा, IAS (HP:2016) को किन्नौर के उपायुक्त पद से स्थानांतरित कर उपायुक्त कुल्लू नियुक्त किया गया है।
डॉ. अमित कुमा-cum-परियोजना सुरजीत सिंह, HPAS (2012) का स्थान लेंगे, जो अब तक कुल्लू में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (विकास)-cum-परियोजना निदेशक, DRDA के पद पर कार्यरत थे। उन्हें इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है।

वहीं सोनाक्षी सिंह तोमर, IAS (HP:2016) को बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (BBNDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर उपायुक्त किन्नौर, रिकांगपिओ नियुक्त किया गया है।
दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। यह आदेश सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर राज्यपाल की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने जारी किया है।
अमित कुमार शर्मा इससे पहले किन्नौर के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे, जबकि सोनाक्षी सिंह तोमर BBNDA की CEO के पद पर तैनात थीं।





