IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

गांधी जयंती के अवसर पर RHPS में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, विशेष स्वच्छता बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2026 तक आयोजित “स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान–2026” का समापन किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता, जनभागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान के समापन अवसर पर दिनांक 02.10.2026 को ई. विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस की उपस्थिति में रामपुर एचपीएस की प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य स्थानीय समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ स्वच्छता के प्रति संवाद, समन्वय एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करना तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।


इस अवसर पर SHS अभियान–2026 में उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए महिला मंडल, गाँधीनगर; महिला मंडल, बांगलादेश; महिला मंडल, बायल तथा संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस, ई. विकास मारवाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला माना था। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन स्वच्छता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों, महिला मंडलों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता के प्रयासों को अधिक प्रभावी एवं स्थायी बनाया जा सकता है।
उन्होंने अभियान के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने सभी से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
बैठक में रामपुर एचपीएस की प्रभावित पंचायतों खरगा, तुनन, कुशवा, बखन, पोशना, बाड़ी, गडेज, कशोलो एवं जगातखाना के प्रधान, महिला मंडल गाँधीनगर एवं महिला मंडल बांगलादेश की प्रधान, संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर के संस्थापक तथा रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News