श्री संकट मोचन मंदिर शिमला में चोरी, चांदी के 3 मुकुट और सोने की नथ ले उड़े चोर, दानपात्र से नकदी भी चोरी, CCTV फुटेज में संदिग्ध


पहचान के लिए पुलिस ने जनता से मांगी मदद
एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति मंदिर के गर्भगृह से भगवान के चांदी के तीन मुकुट और माता सीता की करीब एक तोला वजनी सोने की नथ चोरी कर ले गया। इसके अलावा मंदिर में रखे दानपात्र से नकदी भी चोरी की गई है।
मामले में पुलिस थाना पश्चिम, जिला शिमला में अभियोग संख्या 236/2026, दिनांक 1 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


जिला शिमला पुलिस ने घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान मंदिर परिसर की CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर आम जनता के साथ साझा करते हुए उसकी पहचान करने में सहयोग की अपील की है।
पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई व्यक्ति तस्वीर में दिखाई दे रहे संदिग्ध को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:
पुलिस थाना बालूगंज: 0177-2830193
SHO वेस्ट: 8894728013
पुलिस ने आम जनता से जांच में सहयोग करने की अपील की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या किन्नौरी कलाकारों के नाम, ACS ओंकार शर्मा थे विशेष अतिथि

Sun Nov 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, रिकांग पिओराज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या किन्नौरी कलाकारों के नाम रही। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, जनजातीय विकास एवं परिवहन ओंकार शर्मा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। उपायुक्त एवं किन्नौर महोत्सव मेला कमेटी की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि ओंकार शर्मा को […]

You May Like

Breaking News