कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बघेल, चन्नी व कन्हैया कुमार सहित 20 नेता करेंगे हिमाचल में प्रचार

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र सहित अर्की,जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा उप चुनावों के लिये स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

एआईसीसी महासचिव के.सी.बेनुगोपाल द्वारा जारी सूची में भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा,प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, राज बब्बर,आशा कुमारी, धनीराम शांडिल,सचिन पायलट,,गुरकीरत सिंह कोटली,नवजोत सिंह सिद्धु,संजय दत्त,ठाकुर कौल सिंह,सुखविंद्र सिंह सुक्खू,कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा,मेजर जर्नल धर्मवीर सिंह राणा,कन्हैया कुमार विक्रमादित्य सिंह को शामिल किया गया है।

हिमाचल में होने वाले 4 उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में दो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरनजीत सिंह चन्नी सहित 20 नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। विस्न्हैहेश रूप से राज बाबर और कन्हैया कुमार व विक्रमादित्य सिंह को भी स्टार प्रचारकों में शुमार किया गया हैं। प्रदेश में प्रचारकों की पूरी सूची देखें

Share from A4appleNews:

Next Post

गृह राज्य मंत्री के बेटे की पिस्तौल से हुई किसानों की मौत, मंत्री को बर्खास्त कर हो जांच, कांग्रेस के 70 साल के जतन का मोदी सरकार ने 7 साल में किया पतन- सापरा

Fri Oct 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा के मंत्री के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचलने के मामले की कांग्रेस लगातार जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सापरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मंत्री को बर्खास्त कर […]

You May Like

Breaking News