राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एक अक्तूबर से करेगा जन जागरूकता अभियान ‘समर्थ-2024’ आयोजित- राणा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआर) के अवसर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण ‘समर्थ’ पर वार्षिक जन जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के 14वें संस्करण यहां निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व-आपदा प्रबन्धन डीसी राणा ने दी।

उन्होंने कहा कि शिमला के रिज में भूस्खलन न्यूनीकरण, सुरक्षित निर्माण, पारंपरिक भवन प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी, एसडीआरएफ उपकरण, एनडीआरएफ उपकरण, अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा आदि जैसे विषयों पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।

इसके अलावा, जागरूकता अभियान के तहत राज्य और जिला स्तर पर कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक और स्कूली छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर, 2024 को ग्राम सभा की बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर भी आपदा न्यूनीकरण से संबंधित विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा विभिन्न योजनाओं को लागू करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों और गैर सरकारी संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान उच्च विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर तीन अलग-अलग श्रेणियों में सुरक्षित निर्माण मॉडल तैयार करने के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा छोड़ देश की सभी पार्टियां परिवारवाद, स्वार्थवाद, व्यक्तिवाद के रोग से ग्रसित- बिंदल

Thu Sep 26 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला पं0 दीनदयाल जी की जयंती पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय पर्वाचीन भारत के वो ऋषि हुए जिन्होनें भारत के प्रत्येक पहलू पर दर्शन लिखा। विगत दो शताब्दियों में तीन विचारक हुए जिन्होनें […]

You May Like

Breaking News