file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दीमक की तरह देश को खोखला कर रही भाजपा सरकार, महंगाई ने तोड़ दी कमर- 2022 में सत्ता से विदाई तय-छाजटा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

झूठे सपने दिखाने और वायदे करने तक सीमित केंद्र और राज्य सरकार

पेट्रोल-डीजल के साथ खाद्ध वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशंवत छाजटा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दीमक की तरह देश को खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठे सपने और झूठे वायदे करने तक  सीमित होकर रह गई है और आम जनता की परेशानियों से उसको कोई लेना देना नहीं है। 

छाजटा ने जारी बयान में कहा है कि कोरोना महामारी से खतरनाक कोई बीमारी है तो वह भाजपा है । कोरोना का उपचार, तो दवा, नियमों का पालन , और वैक्सीन से हो सकता है लेकिन भाजपा का इलाज करने के लिए सभी को कांग्रेस के साथ एकजुट होकर चलना होगा।

छाजटा ने कहा की पेट्रोल के दामों ने देश में जहां सैकड़ा मार लिया है वहीं पर हिमाचल में दाम 96 रुपए के आसपास पहुंच गए है। यही हालात डीजल की कीमतों  के भी है। इसके साथ ही खाद्ध वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आज आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहकर महंगाई का अलाप रागने वाले बीजेपी नेता आम मंहगाई के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। 

छाजटा ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम है लेकिन सरकार निरंतर पेट्रोल डीजल के दामों में निरंतर वृद्धि कर आम जनमानस पर मंहगाई थोप रही है। इसके साथ ही बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा देने के उद्देश्य से सरकार आए दिन आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि कर रही है।

छाजटा ने कहा कि  भाजपा सरकार जनता की मुसीबतों को बढ़ा रही है।  केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनमानस पहले से ही बुरे दौर में गुजरा है।

विस चुनाव में सत्ता से विदाई तय 

छाजटा ने आरोप लगाया कि  सरकार की गलत नीतियों से ही महंगाई बढ़ रही है। मोदी सरकार अच्छे दिन के सपने दिखा कर सत्ता में आई थी जबकि आज आम जनमानस खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता से भाजपा का बाहर होना तय है। कोरोना संकट काल में भी सरकार जनता को कोई भी राहत नहीं दे पाई,जिससे स्पष्ट होता है कि ये सरकार कितनी जनहितैषी है।   

Share from A4appleNews:

Next Post

पत्नी के साथ मारपीट मामले में BJP MLA नेहरिया के खिलाफ हो मामला दर्ज, विधानसभा सदस्यता करें रदद्- जैनब

Mon Jun 28 , 2021
विधायक का आचरण प्रदेश को शर्मसार करने वाला, महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर कर करेगी प्रदर्शन एप्पल न्यूज़, शिमला धर्मशाला के भाजपा विधायक विशाल नेहरिया पर लगाये गए पत्नी द्वारा मारपीट के आरोपों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गयी है। […]

You May Like

Breaking News