पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला- असली किंगपिन बैठे हैं शिमला में, मास्टमाइंड के नाम पर पकड़ रहे प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी, सरकार मामले में कर रही गुमराह- अग्निहोत्री

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने 5 नई गिरफ्तारियां की है। जिसमें पेपर लीक करने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। लेकिन विपक्ष ने इसे महज मामले पर पर्दा डालने का आरोप लगाया है।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की मुख्यमंत्री ने मामले को सीबीआई को सौंपने की बात कहकर गुमराह किया। सीबीआई ने इस केस को अपने हाथ में नही लिया। अब प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक होने की बात कहकर कुछ लोगों को पकड़कर केस को बंद करने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसमें सरकार व पुलिस हेड क्वार्टर के लोग शामिल हैं। पेपर लीक के असली किंगपिन शिमला में हैं। जिस तरह से मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है उससे साबित होता है कि सरकार इसमें शामिल है। पेपर खरीदने वालों को ही गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस इससे सन्तुष्ट नही हैं एसआईटी से जांच कराकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं। सरकार सीबीआई जांच नही करा सकती है तो हाइकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के उत्कृष्ट प्राकृतिक खेती किसान दूसरे राज्यों में 'मास्टर ट्रेनर' बन सिखाएंगे प्राकृतिक खेती के गुर, हिमाचल के प्रयास सराहनीय- आचार्य देवव्रत

Thu Jun 2 , 2022
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए की हिमाचल के प्रयासों की सराहना एप्पल न्यूज़, सोलन प्राकृतिक खेती में देशभर में नाम कमाने वाले हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक खेती करने वाले किसान गुजरात सहित अन्य राज्यों में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में जल्द ही […]

You May Like

Breaking News