IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर भाजपा ने SDM को सौंपा ज्ञापन- लवी मेला हो, केवल स्थानीय उत्पादों का व्यवसाय करने को दो अनुमति

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शहरी भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद कमल स्वरूप की अगुवाई में शहर का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी नागरिक रामपुर से मिला जिसमें अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन के बारे में उपमंडल अधिकारी रामपुर से अनुरोध किया गया। इस वर्ष सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार कोरोना महामारी के चलते इस मेले का स्वरूप सूक्ष्म किया जाए तथा मेले का आयोजन किया जाए।

\"\"

इस पारंपरिक और ऐतिहासिक मेले को 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजन करने बारे एसडीम रामपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उपमंडल अधिकारी नागरिक रामपुर से निवेदन किया गया कि इस वर्ष इस मेले को पाठ बंगला ग्राउंड के अंदर ही इस मेले का आयोजन किया जाए। इसमें मुख्य रूप से किन्नौरी मार्केट, बुशहरी मार्केट और औजार बेचने वालों को अनुमति दी जाए ताकि वह अपना लोकल उत्पाद पूरे वर्ष का इस लवी मेले में बेच सकें।

यह भी अनुरोध किया गया कि उनसे किसी भी प्रकार का कोई चार्ज ना लिया जाए इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम लाल गुप्ता तथा प्रदेश भाजयुमो मुख्य प्रवक्ता विजय गुप्ता मंडल रामपुर मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल पार्षद अनू कुमार गोस्वामी पार्षद साधना शर्मा रीता बादल शहरी उपाध्यक्ष अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 10 हजार बेसहारा गौवंश को किया जाएगा आश्रय प्रदान - वीरेन्द्र कंवर

Tue Nov 3 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलापशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने यहां गौ सेवा आयोग की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्हांेने सभी निर्माणाधीन गौ-सदनों और गौ-अभ्यारण्यों का निर्माण कार्य फरवरी, 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मार्च, 2021 तक सड़कों से लगभग 10 हजार बेसहारा गौवंश को आश्रय […]

You May Like

Breaking News