विधायक नंदलाल के निधन पर जिला प्रशासन ने जताया शोक, 3 व 4 नवंबर को लवी मेले की सारी गतिविधियां स्थगित

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंदलाल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर जिला प्रशासन शिमला ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर बुशहर की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि नंदलाल के निधन से प्रशासन को गहरा आघात पहुंचा है। वह एक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे।

प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
वहीं, उनके निधन के चलते अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के तहत 3 और 4 नवंबर को आयोजित होने वाली पूर्व निर्धारित गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार स्थगित गतिविधियों को आगामी तिथियों में पुनर्निर्धारित किया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

अंतिम दर्शन - MLA नंदलाल के पार्थिव शरीर का आज 3 बजे तक पहुंचेगा रामपुर, सर्किट हाउस में 5 बजे तक कर सकेंगे दर्शन, शाम को पैतृक गांव देवठी ले जाया जाएगा कल अंतयेष्टि

Tue Nov 3 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहररामपुर के विधायक नंदलाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर बुशहर की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार सुबह 10 […]

You May Like

Breaking News