file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

अमिताभ बच्चन ने हिमाचल की संस्था ‘ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स’ को दिए 21 लाख रुपये, बॉबी के सेवा कार्यों से हुए प्रभावित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर हुई मुलाकात के बाद भेजा सहयोग, संस्था के अध्यक्ष सरबजीत सिंह को लिखा भावुक पत्र
एप्पल न्यूज़, शिमला

सदी के महानायक एवं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हिमाचल प्रदेश में जरूरतमंदों और रोगियों की सेवा में जुटी सामाजिक संस्था ‘ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स’ (Almighty Blessings) को 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। अमिताभ बच्चन की ओर से संस्था के अध्यक्ष/संयोजक सरबजीत सिंह को लिखे गए पत्र में इस सहयोग राशि का उल्लेख किया गया है।
12 नवंबर 2026 को लिखे गए पत्र में अमिताभ बच्चन ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर सरबजीत सिंह के साथ हुई आत्मीय मुलाकात और बातचीत उनके लिए सुखद एवं अविस्मरणीय अनुभव रही।


अमिताभ बच्चन ने पत्र में लिखा कि इस मुलाकात के दौरान उन्हें शिमला की पावन धरा पर संस्था द्वारा किए जा रहे परमार्थ और मानवता की सेवा के अद्भुत कार्यों के बारे में जानने का अवसर मिला। इन कार्यों के बारे में जानकर उनका हृदय अत्यंत द्रवित और अभिभूत हुआ।
उन्होंने संस्था के निस्वार्थ समर्पण, करुणा और सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था ने समाज के लिए जो कार्य किए हैं, वे अत्यंत वंदनीय और अनुकरणीय हैं।
21 लाख रुपये की सहयोग राशि भेजी
अमिताभ बच्चन ने संस्था के निष्काम कर्मयोग और परोपकार से प्रेरित होकर अपनी ओर से 21 लाख रुपये (इक्कीस लाख रुपये) की सहयोग राशि प्रदान करने की बात कही है। पत्र में उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह राशि संस्था के सेवा प्रकल्पों के निरंतर संचालन और वित्तीय खर्चों को संभालने में सहायक सिद्ध होगी।
पत्र में बैंक ऑफ इंडिया की जुहू शाखा का उल्लेख करते हुए चेक से संबंधित विवरण भी दिया गया है।
जरूरतमंदों और रोगियों तक पहुंचेगी सेवा
अमिताभ बच्चन ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि संस्था के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंदों और रोगियों तक सेवा एवं सहायता पहुंच सकेगी।
बॉलीवुड के महानायक की ओर से हिमाचल प्रदेश की एक सामाजिक संस्था के सेवा कार्यों की इस तरह सराहना और 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता निश्चित रूप से संस्था के सदस्यों और सेवा कार्यों से जुड़े लोगों के लिए उत्साहवर्धक है। यह सहयोग मानवता, करुणा और समाजसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

Share from A4appleNews:

Next Post

इंदिरा गांधी की जयंती पर रिज मैदान में अर्पित किए श्रद्धासुमन, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद, बैंक राष्ट्रीयकरण और प्रिवी पर्स समाप्त करने के फैसलों को बताया ऐतिहासिक- खाची

Fri Nov 20 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला के नाम से विश्वभर में विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने […]

You May Like

Breaking News