file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

पशु कल्याण के लिए कुल्लू में DSPCA का होगा पुनर्गठन, आम जनता से सदस्य बनने की अपील

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

पशु कल्याण के लिए कुल्लू में DSPCA का होगा पुनर्गठन, आम जनता से सदस्य बनने की अपील
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में होगा सोसायटी का पुनर्गठन, 100 रुपये वार्षिक शुल्क देकर ले सकते हैं सदस्यता
कुल्लू। जिले में पशुओं के संरक्षण, कल्याण और उनके प्रति होने वाली क्रूरता की रोकथाम के लिए जिला पशु क्रूरता निवारण सोसायटी (DSPCA) का उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पुनर्गठन किया जा रहा है। इस पहल के तहत जिला प्रशासन ने आम जनता, पशु प्रेमियों, समाजसेवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सोसायटी का सदस्य बनकर पशु कल्याण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
उपायुक्त ने बताया कि सोसायटी के पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य जिले में पशुओं के प्रति होने वाले अत्याचार और क्रूरता को रोकना, बेसहारा एवं असहाय पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करना तथा समाज में जीव-जंतुओं के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है।
उन्होंने जिले के पशु प्रेमियों, समाजसेवी संगठनों, गैर सरकारी संगठनों (NGOs) और संवेदनशील नागरिकों से इस पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया है। सोसायटी की सदस्यता के लिए 100 रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में DSPCA की सदस्यता ग्रहण करने और पशुओं के संरक्षण एवं कल्याण के लिए अपना योगदान देने की अपील की है।
सदस्यता एवं जानकारी के लिए संपर्क: डॉ. विनय शर्मा, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, कुल्लू। दूरभाष: 01902-222553।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News