NDRF के अन्तर्गत 284.94 करोड़ स्वीकृत करने के लिए जताया केन्द्र का आभार

6

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश में मानसून के दौरान भारी वर्षा और बाढ़ के कारण हुई क्षति की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के अन्तर्गत 284.94 करोड़ रुपये स्वीकृत करने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय समिति की बैठक में यह स्वीकृति प्रदान की गई।

\"\"

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष मानसून में हुए कुल 2099 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए 312 करोड़ रुपये (17 प्रतिशत) प्रदान किए थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को पिछले दो वर्षों में मानसून से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए केन्द्र से एनडीआरएफ के अन्तर्गत सर्वाधिक सहायता मिली है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार को पिछले वर्ष सर्दी के मौसम में हुए नुकसान के लिए केन्द्र से 64.49 करोड़ रुपये मिले थे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए भारत सरकार राज्य को उदार वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। केन्द्र से आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए राज्य का मामला प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबन्धन दल की सराहना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कल्याण सभा का वार्षिक समारोह दिल्ली में आयोजित

Tue Jan 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, दिल्ली हिमाचल कल्याण सभा का 49वां वार्षिक समारोह दिल्ली में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए केन्द्रीय वित्त और कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभा द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण से जुड़े कार्यों की प्रशंसा की। […]

You May Like

Breaking News