IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर- लालसा सड़क पर बेख़ौफ़ दौड़ रही गाड़ियां, ये कैसा कर्फ़्यू..!

1
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

अफसोस इस बात का है कि लालसा रामपुर सड़कों मे गाड़ियों के चलने मे कमी नहीं आ रही है। प्रात:5:15 बजे छोटी गाड़ियां चलनी प्रारंभ हो जाती हैं और दिनभर रात्रि तक चलती रहती है जो कर्फ्यू का सीधा सीधा उलंघन है। कार्यालय बंद है, बाजार बंद है फिर किस काम से दौड़े हैं। ऐसा तो क्या है कि सभी के पास बने हैं। सब जगह पुलिस ही अनुशासन बनाए रखे ये जरूरी नहीं । हमारी भी तो अपनी कोई नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

\"\"

गाड़ी दौड़ाने वालों को मेरी बात चुभ रही होगी पर है ये कानून विरोधी कार्य। कुछ ये भी सोच रहे होंगे कि इसके पास और कोई कार्य ही नहीं। आज तो रविवार है पर दौड़ने की रफ्तार कम नहीं। इस स्थिति को देखकर मुझे लगता है कि हम नोग वाले महामारी से बेखौफ हैं और सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। सड़क पर गाड़ी दौड़ाना अपनी बहादुरी समझते हैं। इन दिनों आत्मानुशासन की बहुत जरूरत है जो मेरे गाड़ी वाले बन्धुओं मे नहीं दिख रही है। मुझे स्वयं भी बैंक व इंश्योरेंस के सिलसिले में रामपुर जाना है पर अभी तक हिम्मत नहीं कर पाया है। मित्रो कोरोना को हलके मे ना लें। अच्छे नागरिक हमेशा कानून का सम्मान करते हैं। चालाकी नहीं दिखाते। मेरे घर के पास से जब ये गाड़ियां गुजरती है सच मे मुझे चुभन होती है। मुझ से रहा नहीं गया इसलिए पोस्ट डाल दी।
साभार

एक शिक्षक की कलम से

जो a4applenews.com के पाठक हैं

Share from A4appleNews:

Next Post

9 बजे दीया जलाएं- सिर्फ घरों की लाइटें बंद करें, स्ट्रीट लाइट और घरेलू उपकरण नहीं: बिजली मंत्रालय

Sun Apr 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, ब्यूरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रात 9 बजे 9 मिनट तक घर की लाइटें बंद करने की अपील से बिजली ग्रिड फेल होने की आशंकाओं पर बिजली मंत्रालय ने बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच अप्रैल को रात 9:00 बजे से 9:09 […]

You May Like

Breaking News