IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सुरेश कश्यप ने की सर्जिकल स्ट्राइक, रवि राय 6 साल के लिए निष्कासित तो 6 और पर गिरी अनुशासनहीनता की गाज

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने महिला मोर्चा की प्रदेश आई0टी0 एवं सोशल मीडिया प्रभारी अर्चना ठाकुर कुल्लू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुल्लू मनीषा सूद, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कुल्लू जिला प्रभारी अंजय बोद्ध, भाजपा जुब्बल कोटखाई मण्डल प्रेस सचिव राजीव मेहता, जुब्बल कोटखाई किसान मोर्चा मण्डल मीडिया प्रभारी रमन रेस्टा तथा भाजयुमो जिला महामंत्री बिलासपुर मनोज चंदेल को अनुशासनहीनता के कारण तुरंत प्रभाव से दायित्व मुक्त कर दिया है।

\"\"

वहीं भाजपा आई0टी0 प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रवि राय राणा सपुत्र स्व सोहन लाल राणा, निवासी होटल शिमला व्यू, सलोगड़ा जिला सोलन हि0प्र0, (प्राथमिक सदस्यता संख्या 1000277110) को अनुशासनहीनता के चलते तुरंत प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कुछ दिनों से कई कार्यकर्ता फेसबुक, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पार्टी, पार्टी नेतृत्व एवं संगठन के खिलाफ अनुचित टिप्पणियां कर रहे थे जिसका भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी ।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने हाल ही में एक व्यक्ति की 6 साल के लिए सदस्यता रद्द की है और कई कार्यकर्ताओं को पार्टी से दायित्व मुक्त किया है एवं कुछ कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है । पिछले कुछ दिनों में कई शिकायतें भी प्राप्त हुई थी जो कि पार्टी की अनुशासन समिति के पास भेजी गई थी। अनुशासन समिति द्वारा सभी शिकायतों को अच्छी तरह से जांचा गया और जब उसका सत्यापन हुआ तब इस प्रकार का कड़ा संज्ञान पार्टी द्वारा लिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कई प्रकार की संस्थाएं काम कर रही है जैसे कि नमो अगेन, नमो प्रचार समिति, संयुक्त व्यापार प्रकोष्ठ, नमो योजना प्रचार समिति, अटल सेना, मोदी सेना और अन्य काफी बड़ी संख्या में इस प्रकार की संस्थाएं कार्यरत है। पार्टी ने तय किया है कि आने वाले समय में कोई भी पार्टी का दायित्ववान कार्यकर्ता अगर इन संस्थाओं में दायित्व लेता है तो उसको पार्टी के दायित्व से मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी के प्रत्येक नेता को, कार्यकर्ता को अनुशासन में रहकर ही पार्टी के लिए कार्य करना होता है और जो पार्टी के अनुशासन को भंग करेगा उससे पार्टी सख्ती से निपटेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को कोविड-19 मरीजों के उचित उपचार के निर्देश दिए

Fri Aug 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला चिकित्सकों को कोविड-19 मरीजों को उचित और सामयिक उपचार सुनिश्चित करना चाहिए और इसमें किसी भी लापरवाही को गम्भीरता से लिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित […]

You May Like

Breaking News