IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का सरकार से उठ जाएगा विश्वास – जीएस बाली

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

पेपर लीक मामले पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सर्विस सिलेक्शन बोर्ड अगर पेपर करवा रहा है तब भी अगर पेपर लीक हो रहा है तो बड़ी ही शर्म की बात है। सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए कि कैसे पेपर लीक हुआ और कैसे ये स्क्रीन शॉट बाहर आया।

\"\"

वही बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है और जो लोग मेहनत करके पेपर देने जाते है उन लोगो का विश्वास सरकार के ऊपर से उठ जाएगा।

सरकार को मामले की गंभीरता को देखते हुए पेपर रद्द करने के आदेश जल्दी देने चाहिए क्योंकि यह युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अगर चयन बोर्ड के अधिकारियों की गलती है तो उनपे कार्यवाही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर यह पेपर लीक हुआ है यो बाकी पेपर भी लीक हुए होंगे पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े का मामला भी कांगड़ा में सामने आया था लेकिन कोई एक्शन नही हुआ ।

वही बाली ने कहा कि सरकार को पेपर रद्द करने के साथ आगामी परीक्षा में युवाओ से बिना फीस के पेपर लेना चाहिए

Share from A4appleNews:

Next Post

गोविंद ठाकुर की अपील- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों की करें अनुपालना

Mon Oct 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू  शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री ने आम जनमानस से अपील की है कि कोरोना को हराने के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति नियमों व दिशा-निर्देशों का इमानदारी के साथ अनुपालन करें। वह परिधि गृह कुल्लू में कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श […]

You May Like

Breaking News