IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव आते ही पुलिस थाना भावानगर 48 घंटे के लिए सील

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगर
भावानगर में एक पुलिसकर्मी की कोविड 19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर पुलिस थाना भावानगर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त टापरी के समीप चोलिंग में निजी कंपनी के दो कर्मचारी भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। चोलिंग में भी कंपनी कार्यालय सहित दो भवन कंटेनमैंट जोन घोषित किए गए हैं।

\"\"

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भावानगर से एएसआई रैंक के अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी सहित एक महिला विचाराधीन कैदी को लेकर विभागीय कार्य से एसएफएसएल जुन्गा गए थे परन्तु आईजीएमसी शिमला में जब सभी के टैस्ट लिए गए तो पुलिस अधिकारी को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया। सूचना मिलने पर भावानगर को भी एहतियातन 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
इसके अलावा टापरी के समीप चोलिंग में भी निजी कंपनी के दो कर्मचारी रैपिड एंटिजेन टैस्ट में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए। एक संक्रमित को सिम्टोमेटिक होने के कारण कोविड डेडिकेटिड केयर सेंटर रिकांगपिओ शिफ्ट कर दिया गया है जबकि दूसरे को घर में ही आईसोलेट किया गया है।
एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने सभी मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना भावानगर के कार्यों को टापरी थाना से संचालित किया जाएगा व जल्द ही अन्य पुलिसकर्मियों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कंडक्टर भर्ती प्रक्रिया में डीजीपी संजय कुंडू ने गठित की जांच कमेटी

Tue Oct 20 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रशन पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब डीजीपी संजय कूंडू ने मामले की पूरी जांच के लिए पुलिस उप महानिरिक्षक विमल गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया […]

You May Like

Breaking News