बद्दी-नालागढ़ NH पर टिप्पर से कुचलकर 2 लोगों की मौत, ओवरटेक करते टिप्पर में फंसी महिला की शॉल

एप्पल न्यूज़, बीबीएन

बद्दी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर पर बस स्टैंड के समीप मोटरसाइकिल व टिपर की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर एक महिला व पुरुष नालागढ़ की तरफ से बद्दी की ओर आ रहे थे और टिप्पर भी नालागढ़ की तरफ से बद्दी की ओर आ रहा था।

\"\"

जब टिप्पर मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने लगा तभी महिला की शाल टिपर में फंस गई जिससे कि मोटरसाइकिल चालक व महिला जमीन पर गिर गए और उन पर से टिप्पर निकल गया।

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 64वीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

Mon Dec 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारतीय संविधान के निर्माता और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री डाॅ. भीवराव अम्बेडकर की 64वीं पुण्य तिथि पर अम्बेडकर चैक शिमला में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर के विचार और आदर्श देश के करोड़ों लोगों का […]

You May Like

Breaking News